Top 15 Horror Movies और Series for Halloween 2025

Halloween हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह त्यौहार All Hallows’ Eve के रूप में शुरू हुआ था और मुख्य रूप से पश्चिमी देशों में मनाया जाता था। लेकिन अब यह भारत में भी बेहद लोकप्रिय हो गया है।

युवाओं और OTT प्लेटफ़ॉर्म्स के शौकीनों के बीच Halloween अब सिर्फ डर का दिन नहीं, बल्कि मज़ेदार डर + दोस्ताना मस्ती + हॉरर मूवी नाइट का हिस्सा बन गया है।

Halloween 2025 पर देखने लायक Top 15 Horror Movies और Series

1. The Conjuring: Last Rites (2025)

The Conjuring Universe की यह नई फिल्म 2025 की सबसे चर्चित हॉरर मूवी है। Ed और Lorraine Warren एक ऐसे केस में फंसते हैं जो उनकी ज़िंदगी की सबसे भयानक जांच साबित होती है। फिल्म में exorcism, आत्माओं और रहस्यमय घटनाओं का मिश्रण है। Vera Farmiga और Patrick Wilson का अभिनय इसे और भी प्रभावशाली बनाता है।

2. The Exorcist (1973)

A Scene from ‘The Exorcist 1973’

यह क्लासिक हॉरर फिल्म आज भी दर्शकों के दिल और दिमाग़ में डर छोड़ती है। कहानी है Regan नाम की एक लड़की की, जो शैतानी आत्मा से प्रभावित हो जाती है। उसके माता-पिता एक experienced exorcist की मदद लेते हैं।

3. The Shining (1980)

Jack Torrance अपने परिवार के साथ isolated और बर्फ़ से ढके होटल में caretaker बनता है। शुरू में सब शांतिपूर्ण लगता है, लेकिन होटल की रहस्यमय शक्तियाँ धीरे-धीरे Jack के दिमाग पर
हावी होती हैं। Jack Nicholson का किरदार पागलपन की ओर बढ़ता है, और परिवार को भयानक
खतरे का सामना करना पड़ता है।

4. Get Out (2017)

Jordan Peele की यह हॉरर फिल्म सामाजिक मुद्दों और suspense को blend करती है। कहानी है एक अश्वेत युवक की, जो अपनी गर्लफ्रेंड के घर जाता है और वहां उसे अजीब रहस्य और डर का सामना करना पड़ता है।

5. Hereditary (2018)

Ari Aster की यह फिल्म परिवार और dark supernatural forces पर आधारित है। कहानी में एक परिवार अपनी दादी की मौत के बाद धीरे-धीरे डरावनी घटनाओं में फंसता है। Toni Collette का अभिनय और disturbing imagery इसे psychological horror का modern benchmark बनाते हैं।

6. The Ring (2002)

एक रहस्यमय वीडियो टेप जो देखने के सात दिन बाद मौत का कारण बनता है। Naomi Watts का किरदार investigative journalist का है, जो इस डरावनी mystery को सुलझाने की
कोशिश करता है।

7. A Quiet Place (2018)

एक ऐसी दुनिया जहाँ आवाज़ ही जानलेवा है। इंसानों को hunt करने वाले deadly creatures सुनने की क्षमता रखते हैं, इसलिए परिवार को पूरी तरह चुप रहकर रहना पड़ता है। John Krasinski और Emily Blunt की एक्टिंग suspense और emotion दोनों देती है, जिससे दर्शक हर सीन में तनाव और डर महसूस करते हैं।

8. Longlegs (2024)

Nicolas Cage एक satanic killer का किरदार निभा रहे हैं। कहानी slow-building horror और psychological suspense पर आधारित है। Characters के भीतर डर और paranoia को explore किया गया है, और हर scene suspense और jump scares से भरा है।

9. Silence of the Lambs (1991)

कहानी FBI trainee Clarice Starling और बुद्धिमान, नरभक्षी Hannibal Lecter के इर्द-गिर्द घूमती है। Clarice को एक serial killer को पकड़ने के लिए Lecter की मदद चाहिए। Psychological manipulation और terrifying interactions इसे suspenseful और unforgettable बनाते हैं।

10. Monster: The Story of Ed Gein (Series, 2025)

Real-life serial killer Ed Gein की कहानी बताती है। Series में उसके horrifying crimes, disturbed psyche और crime scene investigation को दिखाया गया है।

11. Tumbbad (2018)

कहानी एक गाँव और cursed treasure पर आधारित है। Protagonist greed के कारण supernatural forces के जाल में फंस जाता है। Hastar और village का रहस्य धीरे-धीरे उजागर होता है। Film folklore, horror और suspense का perfect blend पेश करती है।

12. Khauf (Web Series, 2025)

Monika Panwar (Madhu), Gwalior से दिल्ली आती है नई शुरुआत और अपने बॉयफ्रेंड Nakul के पास रहने के लिए। उसे rundown working women’s hostel में room 333 मिलता है, जहाँ अन्य लड़कियों का व्यवहार hostile है। धीरे-धीरे वह strange supernatural events का सामना करती है और अपनी sanity पर शक करने लगती है।

13. Bhoot (2003)

कहानी एक haunted apartment की है। Protagonist Urmila Matondkar के किरदार के आसपास mysterious और terrifying events होते हैं। Film realistic horror और suspense पर focus करती है, और jump scares के साथ viewers को engage करती है।

14. Chhorii (2021)

कहानी एक pregnant woman की है, जो गाँव में move करती है और वहाँ छिपे supernatural
secrets और dangers का सामना करती है। Film social message और horror को blend करती है। Nushrratt Bharuccha की acting suspense और emotional depth देती है।

15. Betaal (Series, 2020)

Series में Indian army के soldiers undead army से लड़ते हैं। Zombie horror और supernatural threat का combination है। Fast-paced story, terrifying visuals और suspense इसे Halloween binge-watch के लिए perfect बनाते हैं।

Conclusion

हैलोवीन मूवी नाइट का मज़ा बढ़ाने के लिए कुछ खास टिप्स अपनाएँ। सबसे पहले लाइट्स बंद करें और मोमबत्तियाँ जलाएँ ताकि माहौल थोड़ा डरावना बने। पॉपकॉर्न और हॉट चॉकलेट तैयार रखें ताकि मूवी के दौरान स्नैक्स का मज़ा ले सकें। दोस्तों के साथ वॉच पार्टी करें, क्योंकि साथ में डरना हमेशा ज़्यादा मज़ेदार होता है। और अगर आप अकेले देख रहे हैं, तो हेडफ़ोन लगाएँ, डर का असर कई गुना बढ़ जाएगा!

I'm Parmita Das, a content writer with over six years of experience in content creation and blogging. My love for words, cultivated through hobbies like reading, movies, and gaming, fuels my ability to craft engaging and impactful content.

Leave a Comment