007 First Light एक आने वाला एक्शन-एडवेंचर वीडियो गेम है, जिसे IO Interactive द्वारा विकसित और प्रकाशित किया गया है। यह गेम James Bond फ्रेंचाइजी पर आधारित है और Ian Fleming के नोवल्स और शॉर्ट स्टोरीज़ से प्रेरित एक ओरिजिनल कहानी बताएगा। गेम में James Bond की origin story दिखाई जाएगी, जहाँ वह अपना पहला मिशन पूरा करता है और अपनी ‘Licence to Kill’ हासिल करता है।
इस ब्लॉग में हम आपको 007 First Light की रिलीज़ डेट, गेमप्ले फीचर्स, कहानी और प्लैटफ़ॉर्म्स की पूरी जानकारी देंगे।

007 First Light Release Date और Platforms
- Release Date: 27 मार्च, 2026
- Platforms: PC, PlayStation 5, Xbox Series X/S और Nintendo Switch 2
आप अभी से गेम को pre-order कर सकते हैं, ताकि गेम के लॉन्च के साथ ही आप इसे खेलना शुरू कर सकें।
- Steam Pre-Order Link: 007 First Light
- Epic Games Pre-Order Link: 007 First Light
007 First Light की कहानी और सेटिंग

- गेम में आप 26 साल के James Bond की भूमिका निभाएंगे, जिसे MI6 में भर्ती किया गया है।
- Bond का मेंटर Greenway (Lennie James द्वारा अभिनीत) उसे एक रिस्क के रूप में देखते हैं।
- मिशन का लक्ष्य है rogue agent 009, जो एक “master manipulator” है।
- गेम की लोकेशन्स में शामिल हैं England, Slovakia और संभावित रूप से Vietnam।
- MI6 के फेमस करैक्टर जैसे M, Q और Moneypenny भी गेम में दिखाई देंगे।
इस गेम का उद्देश्य है कि आप Bond बनने की प्रक्रिया को देख सकें, यानी एक “Young James Bond” के रूप में उसकी कहानी का अनुभव करें।
Game Trailer
007 First Light का पहला ट्रेलर 4 जून 2025 को Sony के State of Play इवेंट में रिलीज़ किया गया था। इस ट्रेलर को यहाँ देखे:
Gameplay Features: Spycraft, Instinct, Gadgets और Combat
1. Spycraft
- गेम में आपको intelligence gather करने, eavesdrop करने और shortcuts खोजने के लिए Spycraft का इस्तेमाल करना होगा।
- यह सिस्टम खिलाड़ियों को सटीक रणनीति और stealth के लिए मदद करेगा।
2. Instinct
- Instinct एक स्पेशल रिसोर्स है जिसे आप build कर सकते हैं।
- इसे slow-motion, special takedowns और critical decisions में इस्तेमाल किया जा सकता है।
3. Gadgets
- गेम में James Bond के classic gadgets शामिल होंगे जैसे laser cutter, hacking devices और distraction tools।
- Gadgets आपको missions में creative solutions खोजने में मदद करेंगे।
4. Combat
- गेम में gunplay, melee attacks, cinematic set-pieces और car chases शामिल हैं।
- यह गेम Hitman जैसे stealth elements के साथ-साथ high-octane action भी प्रदान करता है।
Note: 007 First Light pure stealth गेम नहीं है। यह अधिकतर action-oriented gameplay के लिए डिज़ाइन किया गया है।
इन्हे भी पढ़े:
Why 007 First Light is Special
- IO Interactive, जो पहले Hitman सीरीज़ के लिए मशहूर हैं, अब Bond गेम बना रहे हैं। इसका मतलब है कि गेम में stealth और tactical planning का अनुभव मिलेगा, लेकिन इसे action-packed cinematic feel के साथ पेश किया जाएगा।
- Young Bond angle खिलाड़ियों को एक novel experience देगा, जहाँ आप Bond बनने से पहले की कहानी देख सकते हैं।
- Multiple systems (Spycraft, Instinct, Gadgets, Combat) गेम को diverse gameplay प्रदान करते हैं।
Conclusion
007 First Light एक ऐसा गेम है जो James Bond के origin story, exciting gadgets, spycraft missions और cinematic action का पूरा मज़ा देगा।
- Release Date: 27 मार्च, 2026
- Available on: PC, PS5, Xbox Series X/S, Nintendo Switch 2
अगर आप Bond series के fan हैं या action-adventure games पसंद करते हैं, तो यह गेम आपके लिए must-play साबित होगा।